Site icon AB News.Press

National Tribal Games : छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स…तैयारियां तेज

National Tribal Games: Khelo India Tribal Games in Chhattisgarh for the First Time... Preparations Intensify

National Tribal Games

रायपुर, 19 मार्च। National Tribal Games : छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य के रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक इस बड़े आयोजन का आयोजन किया जाएगा।

तैयारियों की समीक्षा बैठक

उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कई खेलों में होगा मुकाबला

इस आयोजन में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती जैसे प्रमुख खेल शामिल होंगे। इसके अलावा मलखंब और कबड्डी को डेमो गेम्स के रूप में शामिल किया गया है।

खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर जोर

उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास, परिवहन और गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं, इंजरी मैनेजमेंट, मेडिकल किट और डॉक्टरों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

खेल स्थलों पर होंगे आधुनिक इंतजाम

सभी खेल स्थलों पर स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स की स्थापना, उद्घाटन और समापन समारोह की तैयारी, तथा आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भी निर्देश दिए गए।

32 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल

करीब 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर के 32 राज्यों से लगभग 3000 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर खास महत्व रखता है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि छत्तीसगढ़ इस आयोजन के जरिए देशभर में अपनी अलग पहचान बना सके।

Exit mobile version