Site icon AB News.Press

Murder Case : सक्ती में दरिंदगी की हद…! दिव्यांग शिक्षक की हत्या…शव को व्हीलचेयर संग जलाया

Horrific Murder: A Heart-Wrenching Crime in Sakti...! Disabled Teacher Brutally Murdered with an Axe—Body Burned Along with His Wheelchair.

Horror Murder

सक्ती, 19 मार्च। Murder Case : सक्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र के जर्वे गांव की है, जहां अज्ञात आरोपी ने शिक्षक पर टंगिया से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, बल्कि उसके बाद आरोपी ने उनकी व्हीलचेयर के साथ जला दिया। मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज के रूप में हुई है, जो पीहरिद गांव में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की। शव को घसीटकर घर के पीछे ले जाया गया और वहां उनकी व्हीलचेयर के साथ ही जला दिया गया। इस निर्ममता ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Exit mobile version