Site icon AB News.Press

DEd Candidates : D.Ed अभ्यर्थियों ने कलश यात्रा निकालकर जताई नाराजगी…! 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग…यहां देखें VIDEO

DEd Candidates: D.Ed aspirants express their displeasure by organizing a 'Kalash Yatra'... Demanding appointments for 2,300 posts... Watch VIDEO here.

DEd Candidates

रायपुर, 19 मार्च। DEd Candidates : राजधानी रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों ने सरकारी स्कूलों में रिक्त 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा तुता धरना स्थल से शुरू होकर शीतला मंदिर तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

अभ्यर्थियों का कहना है कि प्राथमिक शिक्षकों के हजारों पद लंबे समय से खाली हैं, जबकि चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। इससे प्रशिक्षित युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। कलश यात्रा के माध्यम से अभ्यर्थियों ने सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने और रिक्त पदों पर भर्ती के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय करने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी रही और पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

Exit mobile version