Cylinder Theft : अब सिलेंडर भी सुरक्षित नहीं…! वकील के घर से 4 गैस सिलेंडर चोरी…यहां देखें VIDEO

Cylinder Theft
भोपाल, 19 मार्च। Cylinder Theft : भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। ओम नगर निवासी वकील रॉबिन जैन के घर की पार्किंग से चार घरेलू गैस सिलेंडर चोरी हो गए।
जानकारी के अनुसार, वारदात 14 मार्च की रात करीब 12:30 बजे की है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार तीन बदमाश आए और कुछ ही मिनटों में बड़ी ही सफाई से चारों सिलेंडर उठाकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस अब उस बाइक के नंबर और हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
सुबह जब परिवार के लोगों ने पार्किंग में सिलेंडर नहीं देखे तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसके बाद चोरी का पता चला। बताया जा रहा है कि इन दिनों शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत भी देखी जा रही है, ऐसे में इस तरह की चोरी से लोगों में चिंता बढ़ गई है। पीड़ित वकील ने तुरंत थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
