Big Posting : रवि मित्तल को बड़ी जिम्मेदारी…! प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी बने

Big Posting : रवि मित्तल को बड़ी जिम्मेदारी…! प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी बने

रायपुर, 19 मार्च। Big Posting : छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, उनकी यह नियुक्ति केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के तहत की गई है। रवि मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी हैं और प्रशासनिक कार्यों में उनका अनुभव महत्वपूर्ण माना जाता है। उनकी नियुक्ति को राज्य के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। केंद्र में इस अहम जिम्मेदारी के साथ वे अब प्रधानमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व निभाएंगे।
Breaking News राज्य खबर