Short Circuit : पारिवारिक कार्यक्रम के कारण घर में थे कई रिश्तेदार…8 लोगों की मौत की पुष्टि…बढ़ सकते हैं आंकड़े…कार में शॉर्ट सर्किट के बाद AC और फ्रिज ब्लास्ट…भयावह मंजर VIDEO

Short Circuit : पारिवारिक कार्यक्रम के कारण घर में थे कई रिश्तेदार…8 लोगों की मौत की पुष्टि…बढ़ सकते हैं आंकड़े…कार में शॉर्ट सर्किट के बाद AC और फ्रिज ब्लास्ट…भयावह मंजर VIDEO

इंदौर, 18 मार्च। Short Circuit : शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने एक बड़े हादसे का रूप ले लिया। इस दर्दनाक आगजनी में 8 लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है।

बुधवार तड़के 4 बजे हुआ धमाका

यह हादसा इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित ब्रजेश्वरी एनेक्स में बुधवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट होने से कार में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थिति उस समय और भयावह हो गई जब घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। धमाके के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके साथ ही एसी और फ्रिज के कंप्रेशर में भी ब्लास्ट होने की बात सामने आई है, जिससे आग और तेजी से फैल गई।

कुछ सदस्य अपनी जान बचाने में रहे सफल

बताया जा रहा है कि घर में किसी पारिवारिक कार्यक्रम के चलते कई रिश्तेदार मौजूद थे, जिसके कारण जनहानि का आंकड़ा बढ़ गया। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इस हादसे में मनोज एंग्लिया के परिवार के कुछ सदस्य, जिनमें उनके बेटे और पत्नी शामिल हैं, किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री तुलसी सिलावट और कैलाश विजयवर्गीय समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों के अनुसार, फायर ब्रिगेड का रिस्पॉन्स समय बेहतर रहा, लेकिन घर में लगे इलेक्ट्रिक लॉक के कारण बचाव कार्य में शुरुआती दिक्कतें आईं। लॉक सिस्टम के चलते दरवाजे समय पर नहीं खुल सके, जिससे कई लोग बाहर नहीं निकल पाए।

National