Site icon AB News.Press

Road Accident : कोरबा-पाली में दर्दनाक हादसा…! मालवाहन की चपेट में आकर 3 युवकों की मौत…ड्राइवर की झपकी से उजड़ा तीन परिवारों का घर

Road Accident: Tragic mishap in Korba-Pali! Three youths killed after being struck by a cargo vehicle... Three families devastated due to the driver dozing off at the wheel.

Road Accident

कोरबा-पाली, 18 मार्च। Road Accident : जिले के पाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोयला परिवहन में लगे एक मालवाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे ग्राम नुनेरा-दीपका मार्ग पर यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि दीपका से कोयला लोड कर बिलासपुर की ओर जा रहा मालवाहन (क्रमांक CG 12 BG 8522) नुनेरा गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक, जो ग्राम पोटापानी के निवासी और मिस्त्री का काम करते थे, उसकी चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन चालक तेज रफ्तार में था और संभवतः उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। पहले वाहन सड़क किनारे की ओर मुड़ा, फिर अचानक नियंत्रण खो बैठा और बीच सड़क पर पलट गया। इसी दौरान बाइक सवार तीनों युवक उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

सड़क पर गिरे कोयले को हटाने के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई है और मालवाहन को सड़क किनारे करने का काम जारी है। हादसे के कारण दोनों ओर से आवागमन बाधित हो गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर भारी वाहनों के चालकों की कार्य स्थिति, थकान और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

Exit mobile version