रायपुर, 18 मार्च। Khelo India 2026 : छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन 25 मार्च से 6 अप्रैल तक प्रदेश में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन के तहत बस्तर जिले के जगदलपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन होगा।
जगदलपुर में एथलेटिक्स का रोमांच
जगदलपुर के धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में 30 मार्च से 2 अप्रैल के बीच एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जहां देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
देशभर से जुटेंगे खिलाड़ी
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए करीब 1150 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और तकनीकी विशेषज्ञ जगदलपुर पहुंचेंगे। इनका आगमन 28 मार्च से शुरू हो जाएगा।
तैयारियों में जुटा प्रशासन
आयोजन की भव्यता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खिलाड़ियों की सुविधा और अंतरराष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए खेल परिसर का उन्नयन और सुधार कार्य किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया पहचान
यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और खेल परंपरा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

