Jashpur Farmer’s : मक्का की खेती से किसान को बड़ा मुनाफा… जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय… 88 हजार से अधिक की शुद्ध कमाई

Jashpur Farmer’s : मक्का की खेती से किसान को बड़ा मुनाफा… जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय… 88 हजार से अधिक की शुद्ध कमाई

रायपुर, 18 मार्च। Jashpur Farmer’s : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम काडरो के किसान मालती मोहन के रूप में सामने आया है।

धान से मक्का की खेती की ओर बदलाव

पूर्व में ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने वाले किसान मालती मोहन ने इस बार कृषि विभाग के मार्गदर्शन में बदलाव करते हुए 2 एकड़ भूमि में मक्का की खेती की। इस नवाचार से उन्हें बेहतर उत्पादन के साथ 88 हजार 200 रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई।

कम लागत में अधिक लाभ

किसान ने बताया कि मक्का की खेती में कुल 11 हजार 800 रुपये का खर्च आया, जिसमें बीज, खाद और अन्य आवश्यक खर्च शामिल हैं। वहीं मक्का की बिक्री से उन्हें लगभग 1 लाख रुपये की आय हुई, जिससे अच्छी-खासी कमाई संभव हो सकी।

जल संरक्षण में भी मददगार

मालती मोहन के अनुसार, ग्रीष्मकालीन धान की खेती में अधिक पानी और अधिक लागत लगती है, जबकि मक्का की खेती में कम पानी और कम लागत में बेहतर लाभ मिलता है। इस बदलाव से न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है।

अन्य किसानों के लिए प्रेरणा

किसान ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। उनकी यह सफलता अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है, जो धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलों की खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

राज्य खबर स्पेशल