Repeated Marriages : कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला…! हर 5 साल में पत्नी बदलता है पति…चौथी शादी की तैयारी…पत्नी पहुंची महिला आयोग

Repeated Marriages : कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला…! हर 5 साल में पत्नी बदलता है पति…चौथी शादी की तैयारी…पत्नी पहुंची महिला आयोग

कोरबा, 17 मार्च। Repeated Marriages : जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति को हर पांच साल में पत्नी बदलने की आदत है और अब वह चौथी शादी की तैयारी कर रहा है, जबकि दोनों के बीच अभी तक कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता (परिवर्तित नाम श्वेता) ने छत्तीसगढ़ महिला आयोग की जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने पहले भी तीन शादियां की हैं और हर बार कुछ वर्षों के भीतर पत्नी से दूरी बनाकर दूसरी शादी कर ली। वर्तमान में भी पति का व्यवहार संदिग्ध है और वह एक अन्य महिला से विवाह करने की तैयारी में है।

पति का स्वभाव बदल गया

महिला का कहना है कि उनका वैवाहिक विवाद अभी न्यायालय में लंबित है और विवाह विच्छेद की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इसके बावजूद पति द्वारा दूसरी शादी की तैयारी करना न केवल उसके साथ धोखा है, बल्कि कानून का उल्लंघन भी है। पीड़िता ने बताया कि इस स्थिति के कारण वह मानसिक तनाव से गुजर रही है और सामाजिक रूप से भी उसे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जनसुनवाई के दौरान महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का स्वभाव बदल चुका है और वह कई कानूनी मामलों के बावजूद बेखौफ होकर दूसरी शादी की कोशिश कर रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना तलाक के दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है और ऐसी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आयोग ने अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

आयोग ने जांच के निर्देश दिए

मामले को गंभीरता से लेते हुए, महिला आयोग ने संबंधित अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया है, और उन्हें किसी भी अवैध विवाह के मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। आयोग ने स्पष्ट किया कि पहले विवाह को विधिवत समाप्त किए बिना दूसरा विवाह करना एक कानूनी अपराध है।

राज्य खबर