Site icon AB News.Press

Zero Tolerance : अवैध अफीम खेती पर सरकार का शिकंजा…! सभी जिलों में सर्वे के निर्देश…अफीम की खेती पर 15 दिनों में रिपोर्ट जमा करने का आदेश

Anti-Conversion Law: Strict Legislation Against Religious Conversion in Chhattisgarh! Provisions for Sentences Ranging from 7 Years to Life Imprisonment... Watch the CM's Video Here.

Anti Conversion Law

रायपुर, 16 मार्च। Zero Tolerance : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। CM विष्णु देव साय ने राज्य में अवैध अफीम की खेती को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में संभावित क्षेत्रों का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जहां भी अवैध अफीम की खेती की आशंका है, वहां तत्काल जांच कराई जाए। साथ ही 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट और प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। सरकार ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि अवैध अफीम की खेती में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पुलिस और संबंधित विभागों (Zero Tolerance Policy) के साथ समन्वय कर संभावित क्षेत्रों की पहचान करें और समय सीमा के भीतर रिपोर्ट सरकार को सौंपें। सरकार का कहना है कि राज्य में नशे से जुड़े अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।

Exit mobile version