Site icon AB News.Press

Drone Surveillance : ब्रेकिंग…दुर्ग-बेमेतरा में नशे के कारोबार पर वार…! पुलिस ने शुरू किया ड्रोन सर्विलांस

Drone Surveillance: Breaking News... Crackdown on the Drug Trade in Durg-Bemetara! Police Launch Drone Surveillance.

Drone Surveillance

दुर्ग, 16 मार्च। Drone Surveillance : छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बेमेतरा जिलों में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है। पुलिस अब ड्रोन की मदद से खेतों, बाड़ियों और फार्म हाउसों की निगरानी कर रही है।
इस अभियान का नेतृत्व रामकृष्ण साहू कर रहे हैं। उनके निर्देश पर पुलिस की टीमें लगातार ग्रामीण इलाकों में जाकर खेतों और फार्म हाउसों की जांच कर रही हैं, ताकि कहीं भी अफीम की अवैध खेती न हो सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ड्रोन से निगरानी के जरिए संदिग्ध खेतों और गतिविधियों पर खास नजर रखी जा रही है। यदि किसी स्थान पर अफीम की खेती या अन्य अवैध मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधि पाई जाती है तो तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अगर उनके आसपास कहीं अफीम या अन्य मादक पदार्थों की अवैध खेती या कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।
Exit mobile version