Site icon AB News.Press

Fake Allegation : वायरल सुसाइड वीडियो का खुलासा…! पुलिस पर आरोप निकले झूठे…आरोपी ने खुद जुर्म किया कबूल

Fake Allegation: Viral Suicide Video Exposed...! Allegations Against Police Proven False... Accused Confesses to the Crime.

Fake Allegation

कोरबा, 14 मार्च। Fake Allegation : कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम वायरल हुए सुसाइड वीडियो को लेकर पंतोरा चौकी पुलिस पर लगाए गए आरोपों का सनसनीपूर्ण खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि मामला बिल्कुल विपरीत था।

जांजगीर-चाम्पा जिले के एसपी विजय कुमार पांडे (IPS) ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया और स्वयं अपने नेतृत्व में पूरी जांच कराई। जांच में सामने आया कि युवती को लेकर हुए झगड़े और मृतक सनत कुमार कश्यप के रूम पार्टनर के बड़े भाई के फोन का इस्तेमाल करके की गई धमकी घटना का असली कारण थी।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 मार्च को 25 वर्षीय सनत कुमार कश्यप निवासी चोरभट्टी, थाना मुलमला, जांजगीर-चांपा ने अशोक लीलैंड वर्कशॉप, ग्राम पताढी, थाना उरगा में आत्महत्या की। वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि पंतोरा चौकी के पुलिसकर्मियों ने उसे धमकाया।

लेकिन जांजगीर पुलिस की जांच में पता चला कि सचिन खरे (30 वर्ष, निवासी गेवरा बस्ती, कोरबा) ने अपनी बहन स्नेहा खरे को लेकर परेशान होकर धीरेन्द्र पाटले के दोस्त सनत कश्यप से अपने भाई शैलेन्द्र पाटले के फोन नंबर से कॉल की और पुलिस होने का झूठा दावा करके धमकाया। डर और तनाव के कारण सनत कश्यप ने वीडियो में दिखाए अनुसार आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने आरोपी सचिन खरे को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। उसके खिलाफ थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 113/26, धारा 204 BNS (छद्म प्रतिरूपण) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी की बहन स्नेहा खरे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कुसमुंडा, कोरबा में दर्ज है।

Exit mobile version