Site icon AB News.Press

Child Safety : SP अंकिता शर्मा ने की कड़ी कार्रवाई…! डेढ़ वर्षीय बालिका मामले में पुलिस की लापरवाही…महिला थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित

Child Safety: SP Ankita Sharma Takes Strict Action! Police Negligence in Case Involving 1.5-Year-Old Girl—Women's Police Station In-charge and Constable Suspended.

Child Safety

राजनांदगांव, 14 मार्च। Child Safety : शहर के बाजार क्षेत्र में पिता से बिछड़ी डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर महिला थाना प्रभारी गीतांजलि सिंह और कोतवाली थाने के आरक्षक चंद्रेश सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया। साथ ही कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम का भी तबादला कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, शहर के मार्केट एरिया में एक व्यक्ति अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह नशे की हालत में था और बच्ची से ध्यान नहीं दे पाया। इसी दौरान बच्ची सड़क किनारे रोती हुई मिली। दो युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए मासूम को महिला थाने पहुँचाया, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई। महिला थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करने के बजाय युवकों से कहा कि वे डायल 112 या चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क करें। इसके बाद जब बच्ची को कोतवाली थाना ले जाया गया, तो वहां मौजूद आरक्षक ने भी कोई मदद नहीं की। अंततः युवकों ने चीखली पुलिस चौकी के आरक्षक की मदद से चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया। बालिका को संपर्क गृह भेजा गया और बाद में परिजनों से मिलवाया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जारी आदेश में निलंबित कर्मियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने और नियमित गणना में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version