Women Councillor : रायगढ़ ननि की महिला पार्षद ने किया आत्महत्या का प्रयास…! अस्पताल में इलाज जारी…पारिवारिक विवाद की आशंका

Women Councillor : रायगढ़ ननि की महिला पार्षद ने किया आत्महत्या का प्रयास…! अस्पताल में इलाज जारी…पारिवारिक विवाद की आशंका

रायगढ़, 13 मार्च। Women Councillor : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नगर निगम की महिला पार्षद ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम के वार्ड क्रमांक 02 से भाजपा की पार्षद नेहा देवांगन ने गुरुवार को अपने घर में ही जहर का सेवन कर लिया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि महिला पार्षद की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन डॉक्टर अगले 24 घंटे तक उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार इलाज के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार देखा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पार्षद के इस कदम के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पार्षद के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनका बयान लिया जाएगा, जिसके बाद ही पूरे मामले की वजह साफ हो सकेगी।

राजनीति में हलचल मच गई

इस घटना के बाद Raigarh नगर निगम की राजनीति में हलचल मच गई है। हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि महिला पार्षद ने ऐसा कदम क्यों उठाया। घटना के समय पार्षद अपने घर पर ही थीं, इसलिए शुरुआती तौर पर इसे किसी पारिवारिक कारण से जुड़ा माना जा रहा है। पार्षद होने की वजह से इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। Raigarh Municipal Corporation के मेयर, सभापति और अन्य जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचकर पार्षद का हालचाल जान रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि महिला पार्षद के बयान के बाद ही पूरे मामले की असली वजह सामने आ पाएगी।
National