Site icon AB News.Press

Road Accident : बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा…! ट्रक और क्लिंकर लदे ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग…चालक जिंदा जला

Road Accident: Horrific Road Crash in Balrampur! Fire Erupts After Collision Between Two Trucks—Driver Burned Alive.

Road Accident

बलरामपुर, 13 मार्च। Road Accident : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाड्रफनगर-रामानुजगंज रोड पर क्लिंकर से लदे ट्रक और चावल से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्लिंकर लोड ट्रक में आग लग गई और चालक जिंदा जल गया।

जानकारी के अनुसार हादसा Mahuli के पास हुआ। दोनों ट्रक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रहे थे। महुली के पास पहुंचते ही किसी कारणवश दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद क्लिंकर से लदे ट्रक में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और वह ट्रक के अंदर ही फंस गया। आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में चावल से लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत बाहर निकाला गया और उपचार के लिए वड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं त्रिकुंडा पुलिस थाना की पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मृतक चालक के शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version