Site icon AB News.Press

Panchayat Election 2026 : छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 1142 पद रिक्त…! राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम…दावे-आपत्तियों और अंतिम प्रकाशन की तिथियां घोषित…यहां देखें

Panchayat Election 2026: 1,142 vacant posts in 33 districts of Chhattisgarh! The State Election Commission has released the schedule… Dates for claims and objections and final publication have been announced… See here

Panchayat Election 2026

रायपुर, 13 मार्च। Panchayat Election 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

आयोग के अनुसार स्थानीय निकायों की निर्वाचक नामावली 01 अप्रैल 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार की जाएगी। जिन मतदाताओं के नाम भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में दर्ज होंगे, वही स्थानीय निकायों की निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे।

दावे-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। जिन मतदाताओं के नाम विधानसभा निर्वाचक नामावली में हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आवेदन देकर नाम दर्ज करा सकते हैं।

नगरपालिकाओं में रिक्त पदों की स्थिति इस प्रकार है, अध्यक्ष: 06 पद (नगरपालिका परिषद सारंगढ़, शिवपुर-चरचा और नवगठित चार नगर पंचायतें)। पार्षद: 75 पद। त्रिस्तरीय पंचायतों में, जनपद सदस्य: 08 पद। सरपंच: 78 पद। पंच: 1056 पद। कुल मिलाकर प्रदेश के 33 जिलों में 1142 पद रिक्त हैं, जिनका निर्वाचन कराया जाएगा।

निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम के अनुसार, प्रशिक्षण: 24 मार्च 2026 तक। मुद्रण: 09 अप्रैल 2026 तक। प्रारंभिक प्रकाशन: 13 अप्रैल 2026। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026। प्रारूप क-1 में दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 24 अप्रैल 2026। अंतिम प्रकाशन: 05 मई 2026। आयोग (Panchayat Election 2026) ने कहा है कि दावे-आपत्तियों के निराकरण के आदेश के विरुद्ध अपील 05 दिवस के भीतर सक्षम अधिकारी के समक्ष की जा सकेगी।

Exit mobile version