Opium Cultivation : दुर्ग में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…! बीज सप्लायर जोधपुर से गिरफ्तार…राजस्थान से जुड़ा है नेटवर्क

Opium Cultivation : दुर्ग में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…! बीज सप्लायर जोधपुर से गिरफ्तार…राजस्थान से जुड़ा है नेटवर्क

दुर्ग, 13 मार्च। Opium Cultivation : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पकड़ी गई अवैध अफीम की खेती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अफीम का बीज सप्लाई करने वाले आरोपी छोटूराम को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दुर्ग जिले के समोदा गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि खेती के लिए अफीम के बीज राजस्थान से मंगाए गए थे। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीज सप्लायर छोटूराम को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दो आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। बीज सप्लाई करने वाले छोटूराम के अलावा अफीम खेती का मास्टरमाइंड विकास बिश्नोई भी राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है। वहीं चौथा आरोपी मनीष ठाकुर समोदा गांव का रहने वाला है, जहां Shivnath River के किनारे अफीम की खेती की जा रही थी।

8 करोड़ की अफीम फसल नष्ट

सूचना मिलने पर पुलिस ने समोदा और Jhenjhri Village के बीच करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। मौके से हजारों अफीम के पौधे, कई किलो डोडा और फूल भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक जब्त की गई अफीम की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस अब सप्लाई चैन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

राज्य खबर