Site icon AB News.Press

Illegal Transportation : वन विभाग की कार्रवाई…अवैध लकड़ी परिवहन करते पिकअप वाहन जब्त

Illegal Transportation: Forest Department action... Pickup vehicle transporting illegal wood seized

Illegal Transportation

रायपुर, 13 मार्च। Illegal Transportation : छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक के निर्देशानुसार वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, अतिक्रमण और अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए सभी परियोजना मंडलों में नियमित गश्त की जा रही है। इसी क्रम में कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर की टीम ने गश्ती के दौरान अवैध लकड़ी परिवहन के मामले में कार्रवाई की।

गश्ती के दौरान पकड़ा गया वाहन

परिक्षेत्र भैंसाझार के कक्ष क्रमांक पी-1604 में पलाश प्रजाति की 2 नग जलाऊ चट्टा लकड़ी को महिंद्रा पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। वन विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-05 एबी-8843 को जब्त कर लिया।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण

इस मामले में आरोपी अमृत लाल धीवर, पिता नरोत्तम प्रसाद धीवर, निवासी गिरजाबंध, नवागांव, तहसील रतनपुर, जिला बिलासपुर के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41(2)(ख) और 52 के तहत प्रकरण क्रमांक 80/3991, दिनांक 10 मार्च 2026 को दर्ज किया गया है।

अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई क्षेत्रीय महाप्रबंधक अभिषेक सिंह और मंडल प्रबंधक सत्यदेव शर्मा के मार्गदर्शन में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी वैभव साहू के नेतृत्व में की गई। अभियान में सहायक परियोजना क्षेत्रपाल अश्वनी मेहरा, अरुण कुमार सिंह, तोषपाल साहू, गोविंदा वर्मा तथा क्षेत्ररक्षक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, कृपानंद जॉगड़े और कार्तिकराम धुर्वे सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।

टीम को मिली सराहना

प्रबंध संचालक प्रेम कुमार ने वन अपराध के विरुद्ध की गई इस त्वरित कार्रवाई के लिए टीम को बधाई दी है। उन्होंने प्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए इसी प्रकार सतर्क रहकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि वन सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का उल्लेख आगामी गोपनीय प्रतिवेदन में भी किया जाएगा।

Exit mobile version