Site icon AB News.Press

Bijli Bill Yojana : सीएम Vishnu Deo Sai ने दी बड़ी सौगात…! बिजली बिल में भारी छूट…आज शुरू करेंगे बिजली बिल समाधान योजना

Electricity Bill Scheme: CM Vishnu Deo Sai gave a big gift...! Huge discount on electricity bills... Electricity Bill Solution Scheme will be launched today.

Electricity Bill Scheme

रायपुर, 12 मार्च। Bijli Bill Yojana : छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के लिए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना–2026 का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम Raipur में आयोजित होगा। ⚡

योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

सरकार की इस योजना के तहत घरेलू, एकल बत्ती और कृषि उपभोक्ताओं को बिजली बिल के बकाया भुगतान में राहत दी जाएगी। बकाया बिजली बिल के अधिभार (सरचार्ज) पर 100% छूट मिलेगी। वहीं मूल राशि में 75% तक की छूट का भी प्रावधान रखा गया है।

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पहले पंजीयन कराना होगा। इसके बाद उन्हें कम से कम 10% बकाया राशि जमा करनी होगी, तभी योजना के तहत छूट का लाभ मिल सकेगा।

30 जून तक लागू रहेगी योजना

सरकार ने बताया है कि यह योजना 30 जून 2026 तक लागू रहेगी। इस अवधि के दौरान पात्र उपभोक्ता पंजीयन कर बिजली बिल में दी जा रही राहत का लाभ ले सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस योजना से लाखों बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बकाया बिजली बिल का निपटारा भी आसान होगा।

Exit mobile version