Site icon AB News.Press

PM Kisan Samman Nidhi : किसानों के खाते में सीधे पहुंचेगी राशि…ग्राम पंचायतों में होगा लाइव प्रसारण

PM Kisan Samman: Farmers will get a big gift...22nd installment will be released

PM Kisaan Sammelan

रायपुर, 11 मार्च। PM Kisan Samman Nidhi : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की राशि का अंतरण 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे गुवाहाटी (असम) से किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार 650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी। इस अवसर पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 1 लाख 27 हजार 544 पात्र किसानों को भी योजना का लाभ मिलेगा। जिले में इस दिन को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

ग्राम पंचायतों में होंगे किसान बैठक और लाइव प्रसारण

पीएम किसान उत्सव के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा, ताकि किसान सीधे इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।

पारदर्शी व्यवस्था से सीधे खाते में पहुंचती है राशि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शी व्यवस्था है। योजना के तहत सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो जाती है। किसान इस राशि का उपयोग बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों के लिए कर सकते हैं, जिससे खेती का खर्च कम होने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

12 से 31 मार्च तक चलेगा सेचुरेशन ड्राइव

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 12 से 31 मार्च तक ग्राम पंचायत स्तर पर सेचुरेशन ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, संदिग्ध प्रकरणों का सत्यापन और सुधार कार्य किए जाएंगे। साथ ही पात्र किसानों का नवीन पंजीयन भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके।

Exit mobile version