Site icon AB News.Press

Illegal Drugs Seized : महासमुंद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई…18.285 किलोग्राम अवैध गांजा और 14 चक्का ट्रक जब्त

Illegal Drugs Seized: Major action by Excise Department in Mahasamund... 18.285 kg illegal ganja and 14-wheeler truck seized

Illegal Drugs Seized

रायपुर, 10 मार्च। Illegal Drugs Seized : महासमुंद जिले में आबकारी विभाग ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.285 किलोग्राम गांजा और एक 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। यह कार्रवाई एनएच-53 स्थित बैतारी के पास वाहन जांच के दौरान की गई।

वाहन जांच के दौरान मिली सफलता

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच-53 स्थित बैतारी के पास आबकारी विभाग द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान आबकारी उपनिरीक्षक मिर्जा जफर बैग, हृदय कुमार त्रिपुड़े, नीरज कुमार साह तथा अनिल कुमार झरिया की संयुक्त टीम ने एक 14 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली।

ट्रक से 18.285 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद

तलाशी के दौरान ट्रक में सवार आरोपी ईरफान गौरी के पास से 18.285 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) (पप) (सी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

आरोपी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

आबकारी विभाग द्वारा आरोपी को रिमांड पर लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version