Site icon AB News.Press

Holi Milan : अवधपुरी भाठागांव में फाग महोत्सव और होली मिलन का भव्य आयोजन…! MLA सुनील सोनी ने की विकास के लिए 10 लाख की घोषणा

Holi Milan: A grand celebration of the Phag Festival and Holi Milan took place in Avadhpuri Bhatagaon...! MLA Sunil Soni announced 10 lakh rupees for development.

Holi Milan

रायपुर, 10 मार्च। Holi Milan : रायपुर के अवधपुरी आदर्श मोहल्ला विकास समिति भाठागांव द्वारा 8 मार्च 2028 को रामदरबार मंदिर ग्राउंड में रंगपंचमी और होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्नेह और उल्लास का माहौल था, जहां भाठागांव के निवासी और समिति के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सुनील सोनी ने समिति के भवन निर्माण और स्वागतद्वार निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की विधायक निधि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, सुलोचन दास प्रभु, उपाध्यक्ष इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, अमरजीत सिंह छाबड़ा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग, मोना सेन, अध्यक्ष फिल्म विकास निगम, प्रमात मिश्र, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, अवतार भारती बागल, अध्यक्ष राजस्व विभाग नगर निगम रायपुर, अन्य वरिष्ठ पत्रकार और पार्षद। कार्यक्रम में फाग मंडली द्वारा पारंपरिक फाग गीत, ढोल-नगाड़े और गुलाल के साथ रंगों की बौछार हुई। लोग छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर झूमते नजर आए।

अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि होली के विभिन्न रंगों की तरह हम सबको मिलकर एकता और भाईचारे के सूत्र में बंधकर ‘समृद्ध, हरा-भरा अवधपुरी भाठागांव’ बनाना है। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों और नागरिकों को धन्यवाद देते हुए होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद, भाजपा मंडल कार्यकर्ता, महिला सदस्यों और सांसद प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अध्यक्ष द्वारा किया गया।

इस दौरान MLA सुनील सोनी ने अवधपुरी भाठागांव में भवन और स्वागतद्वार निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की विधायक निधि की घोषणा। अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि, होली मिलन समारोह एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर है।

Exit mobile version