Site icon AB News.Press

Domestic Violence : दिल दहला देने वाली घटना…! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट…यहां देखें VIDEO

Domestic Violence: A heartbreaking incident! When the wife refused to pay for alcohol, she beat her husband to death with a stick... Watch the video here.

Domestic Violence

अंबेडकर नगर, 10 मार्च। Domestic Violence Crime : उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में बुधवार को अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। मोहसिनपुर मंसूरपुर निवासी 75 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी हौसिला प्रसाद की उनकी पत्नी संगीता ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का कारण शराब को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पत्नी संगीता ने अपने पति से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, जिसे हौसिला प्रसाद ने मना कर दिया। इससे दोनों में झगड़ा शुरू हुआ और गुस्से में आकर संगीता ने अपने पति को जमीन पर गिराकर लगातार डंडे से मारा। पड़ोसियों और वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस के अनुसार, मौके पर सूचना मिलने पर अकबरपुर थाना की टीम पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अकबरपुर थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
Exit mobile version