Dhan Kharidi : धान को चूहों ने खाया…? विधानसभा में हंगामा…विपक्ष के सदस्य निलंबित

Dhan Kharidi : धान को चूहों ने खाया…? विधानसभा में हंगामा…विपक्ष के सदस्य निलंबित

रायपुर,10 मार्च। Dhan Kharidi : रायपुर में चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान धान भंडारण में चूहों द्वारा नुकसान के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष इस मामले को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया, लेकिन आसंदी द्वारा प्रस्ताव अग्राह्य किए जाने पर विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

सदन की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आरोप लगाया कि धान खरीदी समितियों में चूहों द्वारा धान खाए जाने से करीब 4600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जो सरकार के कुप्रबंधन का नतीजा है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार धान की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है और गलत नीतियों के कारण प्रदेश को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

स्थगन प्रस्ताव खारिज होने के बाद विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन के गर्भगृह तक पहुंच गए, जिसके चलते वे स्वमेव निलंबित हो गए। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन परिसर में भी नारेबाजी करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और धान भंडारण व्यवस्था पर सवाल उठाए। अब इस मुद्दे को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव और तेज होने की संभावना है।

 

राज्य खबर