Site icon AB News.Press

National Rural Livelihoods Mission : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चार महिलाओं को मिली ई-रिक्शा…स्वरोजगार की ओर बढ़ा कदम

National Rural Livelihoods Mission: Four women received e-rickshaws on International Women's Day...a step towards self-employment

National Rural Livelihoods Mission

रायपुर, 09 मार्च। National Rural Livelihoods Mission : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोंडागांव जिला की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘लखपति दीदी’ पहल के तहत चार महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान किए गए।

विधायक लता उसेंडी ने वितरित किए ई-रिक्शा

विधायक लता हिमंडी ने रविवार को मोर सुआद में जिले की चार महिलाओं को ई-रिक्शा वितरित किए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना तथा पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा भी उपस्थित रहे।

महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

कार्यक्रम के दौरान विधायक उसेंडी और कलेक्टर पन्ना ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पहल से महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

दीदी ई-रिक्शा योजना के तहत मिला लाभ

‘दीदी ई-रिक्शा योजना’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदान किए गए। लाभान्वित महिलाओं में ग्राम सातगांव की मेहंदी बाई पांडे, ग्राम पंचायत दुधगांव चिखलपुटी की बुका कश्यप और सोमारी बाई तथा ग्राम संबलपुर की मीना पटेल शामिल हैं।

बिहान टीम का रहा महत्वपूर्ण योगदान

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित बिहान मिशन की टीम ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्य जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंह, डीपीएम कुंजलाल सिन्हा एवं दुर्योधन मेघ, बीपीएम फागूराम साहू, श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्व-सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Exit mobile version