Site icon AB News.Press

Jagdalpur Crime : भाजपा सांसद के गांव में डबल मर्डर…! पुलिस जांच में जुटी…इलाके में दहशत

Jagdalpur Crime: Double murder in BJP MP's village... Police investigating... terror in the area

Jagdalpur Crime

जगदलपुर, 08 मार्च। Jagdalpur Crime : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो भाजपा सांसद महेश कश्यप के गृह ग्राम कलचा से जुड़ा हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। इस वारदात में साड़गुड़ निवासी उमेश बघेल और रोहित बघेल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार लोगों ने मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
Exit mobile version