Site icon AB News.Press

Liquor Sale in Holi : होली पर शराब बिक्री का रिकॉर्ड…! 4 दिनों में 58.10 करोड़ की शराब बिकी…आबकारी विभाग ने जारी किए आंकड़े

Liquor Sales in Holi: Record liquor sales on Holi! Liquor worth ₹58.10 crore sold in 4 days… Excise Department releases figures

Liquor Sale in Holi

रायपुर, 07 मार्च। Liquor Sale in Holi : होली से पहले और बाद के चार दिनों में रायपुर जिले में शराब बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं। आबकारी विभाग के अनुसार होली के दिन 4 मार्च को शराब दुकानें बंद रहीं, लेकिन त्योहार का असर अगले दिन भी देखने को मिला। 5 मार्च को लोगों ने करीब 8 करोड़ 31 लाख रुपए की शराब खरीदी।

3 मार्च को सबसे ज्यादा बिक्री

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक होली के एक दिन पहले 3 मार्च को शराब बिक्री सबसे अधिक रही, जब 21 करोड़ 73 लाख रुपए की शराब बिकी। वहीं 2 मार्च को बिक्री का आंकड़ा 15 करोड़ 94 लाख रुपए रहा, जबकि होली से तीन दिन पहले 1 मार्च को 12 करोड़ 11 लाख रुपए की शराब की बिक्री दर्ज की गई।

आबकारी विभाग के अनुसार 1 मार्च को बीते साल की तुलना में शराब बिक्री में 30.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि इसके बाद के दो दिन और होली के अगले दिन बिक्री में पिछले साल की तुलना में थोड़ी कमी देखी गई, लेकिन यह अंतर अधिकतम 5.6 प्रतिशत तक ही रहा।

4 दिनों में 58.10 करोड़ की शराब बिकी

विभागीय आंकड़ों में यह भी सामने आया है कि 1 मार्च को छोड़कर बाकी तीनों दिनों में पिछले साल की तुलना में देशी शराब की बिक्री में कमी दर्ज की गई। जिस दिन बिक्री बढ़ी भी, वह वृद्धि करीब 7.7 प्रतिशत ही रही।

वहीं बिक्री के लिहाज से भले ही विदेशी स्प्रिट देशी और विदेशी माल्ट (Liquor Sale in Holi) के मुकाबले तीसरे स्थान पर रही, लेकिन सबसे ज्यादा वृद्धि इसी श्रेणी में दर्ज की गई, जो करीब 60 प्रतिशत तक पहुंच गई। इसके मुकाबले कुल बिक्री में विदेशी स्प्रिट का हिस्सा देशी और विदेशी माल्ट की तुलना में अधिक रहा।

Exit mobile version