Fire Incident : बलौदाबाजार से बड़ी खबर…! तहसील भवन में लगी भीषण आग…सुबह-सुबह मचा हड़कंप…यहां देखें VIDEO
बलौदाबाजार, 06 मार्च। Fire Incident : बलौदाबाजार की ऐतिहासिक तहसील भवन बलौदाबाजार में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक आग डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग से शुरू हुई और धीरे-धीरे फैलते हुए तहसीलदार कार्यालय की ओर बढ़ने लगी। आग की लपटें और धुआं देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग को बढ़ता देख प्रशासन ने रिकॉर्ड रूम में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकलवाया, जिससे कई जरूरी सरकारी रिकॉर्ड को नुकसान से बचा लिया गया।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ-साथ आसपास के सीमेंट संयंत्रों की फायर ब्रिगेड गाड़ियों की भी मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
राज्य खबर

