Rajya Sabha Elections : BJP प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन…! CM और उनकी टीम थी मौजूद…यहां देखें Video
Shubhra Nandi
Rajya Sabha Elections
रायपुर, 05 मार्च। Rajya Sabha Elections : भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने आज रायपुर में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन से पहले प्रदेश कार्यालय के स्मृति मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया और कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद लक्ष्मी वर्मा प्रदेश कार्यालय से विधानसभा भवन के लिए रवाना हुईं, जहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय और अनेक सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। लक्ष्मी वर्मा ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वह राज्यसभा में छत्तीसगढ़ और भाजपा की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय व सुश्री लता उसेण्डी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित मंत्रीगण, सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साथ ही रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव सांसद एवं मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और अन्य पूर्व मंत्री एवं विधायक भी मौजूद रहे।
लक्ष्मी वर्मा ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वह राज्यसभा में छत्तीसगढ़ और भाजपा की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगी।