Site icon AB News.Press

Special News : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से बुजुर्ग को त्वरित सहायता…संवेदनशील पहल से बुजुर्ग के जीवन में आई मुस्कान

The elderly are receiving prompt relief and dignified facilities at the public grievance redressal camps held during Sushasan Tihar 2026.

Sushasan Tihar 2026

रायपुर, 04 मार्च। Special News : 90 वर्षीय चाका बाई के चेहरे पर आज जो मुस्कान है, वह बताती है कि समय पर मिली सहायता किस तरह किसी के जीवन में खुशियां लौटा सकती है। उम्र के इस पड़ाव पर सुनाई न देने की समस्या से जूझ रहीं चाका बाई ने मदद की आस में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का रुख किया — और उनकी उम्मीद सच साबित हुई।

सुनने की समस्या से थीं परेशान

जशपुर जिले के ग्राम पंचायत जामचुआं, तहसील कुनकुरी निवासी चाका बाई लंबे समय से ठीक से सुनाई नहीं देने की समस्या से परेशान थीं। दैनिक जीवन की सामान्य बातचीत भी उनके लिए कठिन हो गई थी।उन्होंने आवेदन देकर अपनी परेशानी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में साझा की।

त्वरित कार्रवाई, तत्काल सहायता

CM विष्णु की पहल पर स्थापित कैंप कार्यालय ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनके आवेदन पर तुरंत कार्रवाई की और उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया। श्रवण यंत्र मिलते ही चाका बाई की दुनिया जैसे फिर से सुनाई देने लगी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया।  मुख्यमंत्री द्वारा बगिया में स्थापित कैंप कार्यालय का उद्देश्य यही है कि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। इस पहल से कई बुजुर्गों और जरूरतमंद नागरिकों को राहत मिल रही है। चाका बाई की मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि संवेदनशील प्रशासन और त्वरित सहायता किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।

Exit mobile version