PM Food Provider Income Protection Campaign : दलहन-तिलहन की MSP पर खरीदी…31 मार्च तक पंजीयन अनिवार्य

PM Food Provider Income Protection Campaign : दलहन-तिलहन की MSP पर खरीदी…31 मार्च तक पंजीयन अनिवार्य

रायपुर, 04 मार्च। PM Food Provider Income Protection Campaign : शासन द्वारा ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’’ के अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए प्राइस सपोर्ट स्कीम लागू की गई है। इसके तहत खरीफ और रबी सीजन की विभिन्न फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी की जाएगी। योजना के अंतर्गत खरीफ फसलों जैसे अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन तथा रबी फसलों जैसे चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाएगी।

 निर्धारित समर्थन मूल्य (MSP)

  • अरहर – ₹8,000 प्रति क्विंटल

  • मूंग – ₹8,768 प्रति क्विंटल

  • उड़द – ₹7,800 प्रति क्विंटल

  • मूंगफली – ₹7,263 प्रति क्विंटल

  • सोयाबीन – ₹5,328 प्रति क्विंटल

  • चना – ₹5,650 प्रति क्विंटल

  • मसूर – ₹6,700 प्रति क्विंटल

  • सरसों – ₹5,950 प्रति क्विंटल

कृषि विभाग की उपसंचालक वीणा ठाकुर ने बताया कि किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए किसान पंजीयन पोर्टल में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

31 मार्च अंतिम तिथि

योजना के अंतर्गत पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। किसानों से समय सीमा के भीतर पंजीकरण कर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है।

राज्य खबर