रायपुर, 04 मार्च। Holi 2026 : होली पर्व के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर सेक्टर-24 स्थित Shaheed Veer Narayan Singh Memorial Museum सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय एवं जनजातीय संग्रहालय आज (04 मार्च) और कल (05 मार्च) दो दिनों तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।
यह संग्रहालय Tribal Research and Training Institute Chhattisgarh परिसर में संचालित है। प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार होली पर्व के मद्देनज़र संग्रहालय में इन दो दिनों तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके पश्चात संग्रहालय पुनः निर्धारित समय पर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। आगंतुकों से अनुरोध है कि वे अपने भ्रमण की योजना इसी के अनुरूप बनाएं।

