Site icon AB News.Press

NMMSI 2025 – 26 : एनएमएमएसई परीक्षा 02 मई को…आवेदन 20 मार्च तक…कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर

NMMSI 2025-26: NMMSE exam on May 02...Apply till March 20...Golden opportunity for class 8 students

NMMSI 2025-26

रायपुर, 03 मार्च। NMMSI 2025 – 26 : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसई) 2025-26 की परीक्षा 02 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 8वीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययन के लिए प्रतिमाह 1,000 रुपये की छात्रवृत्ति केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 मार्च अंतिम तिथि

परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश मंडल द्वारा जारी कर दिए गए हैं तथा आवेदन पत्र का प्रारूप और परीक्षा केंद्रों की सूची सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं 145 परीक्षा केंद्राध्यक्षों को भेजी जा चुकी है।

पात्रता शर्तें

केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, निजी एवं आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

अधिक से अधिक सहभागिता की अपील

माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में परीक्षा में शामिल होकर इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Exit mobile version