Site icon AB News.Press

Shocking Incident : हृदयविदारक…! इस पिता की क्या मजबूरी रही होगी…निमंत्रण पत्र बांटने निकले…अचानक रोडवेज बस के आगे लगाई छलांग…मौके पर दर्दनाक मौत…परेशान करने वाला VIDEO सामने आया यहां देखें

Shocking Incident: Heartbreaking! What compulsions could this father have faced? He went out to distribute invitation cards, then suddenly jumped in front of a roadways bus, died tragically on the spot. Watch the disturbing video here.

Shocking Incident:

हरियाणा, 02 मार्च। Shocking Incident : हरियाणा के हांसी में शनिवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जिसने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। पुट्ठी गांव निवासी 60 वर्षीय देवी सिंह अपनी तीसरी बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में हुई घटना ने सब कुछ बदल दिया। जानकारी के अनुसार, काली देवी चौक से बस स्टैंड की ओर पैदल जाते समय देवी सिंह मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के आगे उन्होंने अचानक छलांग लगा दी। बस उन्हें कुछ मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बस के नीचे से निकालकर हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना का एक विचलित कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देवी सिंह फोन पर बात करते हुए अचानक बस के सामने कूदते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

तीसरी बेटी की शादी से पहले उठा पिता का जनाजा

परिवार के अनुसार, 11 मार्च को उनकी बेटी की शादी होनी थी। घर में तैयारियां जोरों पर थीं। दो बेटियों की शादी पहले ही हो चुकी थी और अब तीसरी बेटी की विदाई की खुशियां मनाई जा रही थीं। इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (Shocking Incident) के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि इस दुखद घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।
Exit mobile version