Site icon AB News.Press

Road Accident : कोरबा में सड़क हादसा…! झाड़ियों में मिली स्कूटी…युवक ने तोड़ा दम

Road Accident: Scooty found in bushes... young man dies in Korba road accident

Road Accident

कोरबा, 02 मार्च। Road Accident : दर्री क्षेत्र के सीएसईबी सिपेट रोड पर रविवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक मुकेश कंवर की मौत हो गई। इस हादसे ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी

जानकारी के अनुसार, सीएसईबी कॉलोनी निवासी मुकेश कंवर रविवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच अपनी ओला स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सिपेट रोड पर उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी।

रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब झाड़ियों में फंसी स्कूटी पर पड़ी, तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए NTPC अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मुकेश को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, शरीर पर आई चोटें प्रथम दृष्टया गंभीर सड़क दुर्घटना की ओर इशारा कर रही हैं।

पुलिस जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई (Road Accident) की। सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और स्कूटी कैसे अनियंत्रित हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस असमय हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Exit mobile version