रायपुर, 02 मार्च। Naxal Free Bastar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और विकास कार्यों के विस्तार के परिणामस्वरूप नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का स्वरूप अब स्पष्ट रूप से आकार ले रहा है।
15 माओवादियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता
केंद्र और राज्य का समन्वित प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और Minister अमित शाह के मार्गदर्शन में देश में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में निर्णायक कार्रवाई हो रही है। राज्य सरकार केंद्र के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, आधारभूत अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसरों का तेजी से विस्तार कर रही है।
भयमुक्त और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का अटल संकल्प भयमुक्त वातावरण के साथ सुरक्षित और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है, जहां प्रत्येक नागरिक सम्मान और अवसर के साथ जीवन यापन कर सके। उन्होंने मुख्यधारा में लौटे सभी युवाओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

