Site icon AB News.Press

Korba : सिलाई के हुनर ने बदली तकदीर…कोरबा की पूजा बनीं सफल उद्यमी

Korba: Sewing skills changed her destiny...Pooja from Korba became a successful entrepreneur

Korba

रायपुर, 02 मार्च। Korba जिले की पूजा देवांगन आज नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी बन चुकी हैं। सिलाई-कढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने की उनकी इच्छा ने उन्हें लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा तक पहुंचाया, जहां से उनके जीवन में बदलाव की नई शुरुआत हुई।

बेसिक प्रशिक्षण से मिली मजबूत नींव

पूजा ने सबसे पहले टेलर दर्जी के बेसिक प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। सात दिवसीय इस प्रशिक्षण ने उन्हें पेशेवर सिलाई के मूल सिद्धांतों से परिचित कराया। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उन्हें 4 हजार रुपये की स्टाइपेंड राशि और एक लाख रुपये तक का बिना गारंटर ऋण स्वीकृत हुआ। इस आर्थिक सहयोग ने उनके छोटे व्यवसाय की शुरुआत को मजबूती दी।

एडवांस प्रशिक्षण से बढ़ा आत्मविश्वास

अपने कौशल को और निखारने के लिए पूजा ने 15 दिवसीय एडवांस टेलर दर्जी प्रशिक्षण लिया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक डिज़ाइन, नई तकनीक और उन्नत उपकरणों के उपयोग की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्हें प्रतिदिन 500 रुपये के मान से कुल 7,500 रुपये स्टाइपेंड और 1,000 रुपये यात्रा भत्ता मिला। साथ ही दो लाख रुपये तक का बिना गारंटर ऋण स्वीकृत होने से उनके बढ़ते व्यवसाय को नया आधार मिला।

घर से शुरू किया व्यवसाय, बढ़ी आय

प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता के बल पर पूजा ने घर से ही सिलाई का काम शुरू किया। उनके परिश्रम और आत्मविश्वास ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। आज वे न केवल अपने परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन चुकी हैं।
आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

पूजा देवांगन की सफलता यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग मिलने पर महिलाएं अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। उनका सफर यह संदेश देता है कि अवसर और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ हर महिला आत्मनिर्भर बन सकती है।

Exit mobile version