Site icon AB News.Press

CHIRAYU : जिला स्तरीय हृदय जांच शिविर में 172 बच्चों की स्क्रीनिंग….30 में हृदय रोग के लक्षण चिन्हित-निःशुल्क सर्जरी होगी

CHIRAYU: 172 children screened at district-level heart checkup camp... 30 identified with symptoms of heart disease - free surgery to be performed

CHIRAYU

अम्बिकापुर, 02 मार्च। CHIRAYU : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत आज प्रातः 10 बजे से 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल, जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में जिला स्तरीय विशेष हृदय रोग जांच (कार्डियक स्क्रीनिंग) शिविर का आयोजन किया गया।

विशेषज्ञों की टीम ने की विस्तृत जांच

शिविर में MMI Narayana Hospital रायपुर के कॉर्डियोलॉजिस्ट विशेषज्ञों एवं चिकित्सकीय दल द्वारा बच्चों की विस्तृत जांच की गई। जिले के सभी विकासखंडों से चिरायु दल द्वारा चिन्हांकित बच्चों को जांच एवं उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

172 बच्चों का पंजीयन, 30 में पाए गए लक्षण

01 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के कुल 172 बच्चों का पंजीयन किया गया। इनमें से 57 बच्चों की सफलतापूर्वक हृदय ईको जांच की गई, जिसमें 30 बच्चों में हृदय रोग के लक्षण पाए गए। चिन्हांकित बच्चों का निःशुल्क सर्जरी हेतु उपचार एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर में किया जाएगा।

चिकित्सकीय दल की रही सक्रिय भागीदारी

शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत महरिया सहित चिकित्सकीय दल उपस्थित रहा। मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय अम्बिकापुर से शिशु रोग विशेषज्ञों ने भी सहयोग प्रदान किया।शिविर स्थल पर चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक टीम की उपस्थिति में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे विशेष स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से बच्चों में गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। यह पहल बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Exit mobile version