Site icon AB News.Press

Indian Youth Congress : यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट के घर के बाहर खड़ी 2 कारों में लगा दी आग…कार्यकर्ताओं में आक्रोश…यहां देखें VIDEO

Indian Youth Congress: Two cars parked outside the Youth Congress President's house were set on fire... workers were angry... watch the video here

Indian Youth Congress

रायपुर, 28 फरवरी। Indian Youth Congress के रायपुर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप भक्कू के निवास पर खड़ी दो कारों को अज्ञात उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि महादेव घाट रोड स्थित उनके घर के बाहर खड़ी दोनों कारों में देर रात आग लगा दी गई। आगजनी की इस वारदात में वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं पुलिस की लापरवाही का नतीजा हैं। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

थाने का घेराव करने की चेतावनी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सभी साथियों से अपील की है कि वे शनिवार दोपहर 12 बजे तक महादेव घाट रोड स्थित डीडीनगर थाने पहुंचें और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करें।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और कार्यकर्ताओं ने कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Exit mobile version