High Court : बिग ब्रेकिंग…! छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी…SSP मौके पर…सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

High Court : बिग ब्रेकिंग…! छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी…SSP मौके पर…सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बिलासपुर, 25 फरवरी। High Court : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ई-मेल में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

एसएसपी रजनेश सिंह स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया। एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर सख्ती बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी तैनात किया गया है। अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर मौजूद हैं।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

करीब एक महीने पहले सरगुजा, राजनांदगांव, धमतरी और जगदलपुर जिला न्यायालयों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उससे पहले राजनांदगांव और बिलासपुर जिला कोर्ट को भी आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि, उस दौरान की गई सघन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

साइबर टीम जुटी जांच में

पुलिस और साइबर सेल की टीम ई-मेल के स्रोत को ट्रेस करने में जुटी है। सर्वर, आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है और जांच पूरी होने तक सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। लगातार मिल रही धमकियों के बीच सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

National