CM Vishnudev Sai का बजट पर बड़ा बयान…! X पर लिखा- छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मील का पत्थर…यहां देखें

CM Vishnudev Sai का बजट पर बड़ा बयान…! X पर लिखा- छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मील का पत्थर…यहां देखें

रायपुर, 24 फरवरी। CM Vishnudev Sai ने छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर एक पोस्ट जारी किया है, जिसमें उन्होंने इसे राज्य के विकास के लिए मील का पत्थर बताया है। यह पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को ध्यान में रखते हुए लिखा गया है। मुख्यमंत्री साय ने इस बजट को ‘सुशासन से समृद्धि’ के मॉडल को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, आज हमारी सरकार का तीसरा बजट नवीन विधानसभा में प्रस्तुत होने जा रहा है। यह बजट हमारी सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। सीएम ने यह भी कहा कि बजट में किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी गई है। उनका विश्वास है कि इस बजट से छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक नया आधार मिलेगा और राज्य आत्मनिर्भरता और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया और राज्य के समृद्धि की ओर बढ़ने की दिशा में उनके योगदान की सराहना की। आज का बजट छत्तीसगढ़ के विकास को और गति देने में सहायक साबित होगा, यह मुख्यमंत्री का पूरा विश्वास है।
 
राज्य खबर