Site icon AB News.Press

National Highway 719 पर भीषण सड़क हादसा…! मौके पर ही 4 की दर्दनाक मौत…यहां देखें Video

A horrific road accident on National Highway 719... Four people died on the spot... Watch the video here.

National Highway

भिंड, 21 फरवरी। National Highway : मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भिंड-ग्वालियर 719 नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बस और ईको कार की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।

गोहद चौराहा क्षेत्र में हादसा

घटना भिंड जिले के गोहद चौराहा क्षेत्र में बूटी कुइया सरदार ढाबा के पास तड़के करीब 2 बजे हुई। 108 एंबुलेंस चालक के अनुसार बस और ईको कार की जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ईको कार में सवार सभी लोग सीहोर के कुंवरेश्वर धाम से लौट रहे थे। मृतकों में एक की पहचान अतुल के रूप में हुई है, जो फूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट पद पर कार्यरत था।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस हाईवे की खराब स्थिति को लेकर आंदोलन करते रहे हैं। संत समाज, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी सड़क सुरक्षा को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। हाल ही में पूर्व विधायक संजीव सिंह ने प्रेस वार्ता कर इस नेशनल हाईवे को “मौत का हाईवे” बताते हुए शासन-प्रशासन पर सवाल उठाए थे और ग्रीन बेल्ट हाईवे बनाने की मांग की थी। पिछले सप्ताह भी इसी हाईवे पर एक युवक की जान गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शव रखकर जाम लगाया था। जाम लगाने वाले पांच लोगों पर मामला भी दर्ज किया गया था।

लगातार हादसों से उठ रहे सवाल

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता (Road Accident) के कारण इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं और निर्दोष लोग जान गंवा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Exit mobile version