Certification Camp Organized : सुकमा में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की पहल…20–22 फरवरी को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर

Certification Camp Organized : सुकमा में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की पहल…20–22 फरवरी को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर

रायपुर, 19 फरवरी। Certification Camp Organized : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप सुकमा जिले के दूरस्थ अंचलों में निवासरत दिव्यांगजनों को स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के सहयोग से 20, 21 एवं 22 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय स्थित शबरी ऑडिटोरियम, कुम्हाररास में निःशुल्क  कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण सह प्रमाणीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत आवश्यकता अनुसार आधुनिक    कृत्रिम हाथ-पैर (जयपुर फुट), कैलीपर्स, बैसाखी, ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर एवं श्रवण यंत्र पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। शिविर प्रतिदिन प्रातः 8रू30 बजे से प्रारंभ होगा। 20 फरवरी को छिंदगढ़, 21 फरवरी को सुकमा तथा 22 फरवरी को कोन्टा विकासखंड के दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे। कलेक्टर अमित कुमार ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारियों से अधिकाधिक पात्र हितग्राहियों को शिविर में सहभागिता सुनिश्चित कराने की अपील की है। यह पहल दिव्यांगजनों को गरिमामय एवं आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में सशक्त कदम है।
राज्य खबर स्पेशल