रायपुर, 19 फरवरी। Board Exam : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए निर्णय लिया है कि अब 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं अलग से आयोजित नहीं की जाएंगी। ये परीक्षाएं 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में संपन्न होंगी।
परिणामों में देरी रोकने के लिए निर्णय
मंडल ने यह फैसला परीक्षा परिणामों में होने वाली देरी को रोकने और मूल्यांकन प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से लिया है। नई व्यवस्था से कॉपी जांच में देरी की आशंका भी समाप्त हो जाएगी।
20 फरवरी से 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा
राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित होंगी। परीक्षा समाप्त होते ही मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए
प्रदेशभर में कुल 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 16 मार्च से प्रथम चरण में कॉपियों की जांच शुरू होगी। 25 मार्च से द्वितीय चरण का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होगा। 7 अप्रैल तक संपूर्ण मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
गौरतलब है कि पहले 9वीं–11वीं की परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल के बीच प्रस्तावित थीं, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने से समय की बचत होगी और परिणाम समय पर जारी किए जा सकेंगे।
CGBSE 2026 परीक्षा टाइम टेबल
कक्षा 12वीं (Higher Secondary)
परीक्षा तिथि
विषय/घटना
20 फ़रवरी 2026
भूगोल / भौतिक विज्ञान
23 फ़रवरी 2026
राजनीति विज्ञान / रसायन विज्ञान / लेखाशास्त्र / अन्य
25 फ़रवरी 2026
संस्कृत
27 फ़रवरी 2026
जीव विज्ञान / अर्थशास्त्र आदि
2 मार्च 2026
गणित / कंप्यूटर एप्लीकेशन / संगीत
7 मार्च 2026
समाजशास्त्र
10 मार्च 2026
अंग्रेजी
12 मार्च 2026
इतिहास / व्यवसाय अध्ययन
14 मार्च 2026
हिंदी
16–17 मार्च 2026
विविध वैकल्पिक भाषाएँ और व्यावसायिक विषय
18 मार्च 2026
मनोविज्ञान
परीक्षा समय: सुबह 9:00 बजे से 12:15 बजे तक (सूचीबद्ध विषयों के अनुसार)
कक्षा 10वीं (High School)
परीक्षा तिथि
विषय/घटना
21 फ़रवरी 2026
प्रथम भाषा – हिंदी
24 फ़रवरी 2026
द्वितीय भाषा – अंग्रेज़ी
26 फ़रवरी 2026
सामाजिक विज्ञान
28 फ़रवरी 2026
विज्ञान
6 मार्च 2026
गणित
9 मार्च 2026
तृतीय भाषा (वैकल्पिक)
11 मार्च 2026
व्यावसायिक पाठ्यक्रम विषय
13 मार्च 2026
संगीत / ड्राइंग / पेंटिंग (विशेष वर्ग)
परीक्षा समय : सुबह 9:00 बजे से 12:15 बजे तक
ध्यान दें : यह सारिणी बोर्ड के आधिकारिक टाइम टेबल पर आधारित है; विषय‑विशेष विवरण, परीक्षा केंद्र के रिपोर्टिंग समय आदि के लिए आप आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं cgbse.nic.in