Site icon AB News.Press

Congress Crisis : असम में बड़े नेता ने छोड़ी कांग्रेस…! CM ने दिया BJP में आने का ऑफर

Congress Crisis: A prominent leader in Assam has left the Congress party… The Chief Minister has offered to join the BJP.

Congress Crisis

नई दिल्ली, 16 फरवरी। Congress Crisis : असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने सोमवार, 16 फरवरी 2026 को अपना इस्तीफा सौंपा, लेकिन थोड़े ही समय बाद इसे वापस भी ले लिया। उनके इस्तीफे की वजह पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराजगी और असम कांग्रेस के कार्यकाज में अव्यवस्था का आरोप था।

भूपेन बोरा ने अपने इस्तीफे में कहा था कि पार्टी आलाकमान की ओर से असम के संगठनात्मक मामलों पर सही समय पर और प्रभावी फैसले नहीं लिए गए, जो उनकी नाराजगी का कारण बने। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और ऐसे में बोरा का इस्तीफा राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर गया था।

हालांकि, कांग्रेस के अन्य नेताओं, जैसे गौरव गोगोई, भंवर जितेंद्र सिंह और प्रद्युत बोरदोलोई ने बोरा से गुवाहाटी में मुलाकात की और इस्तीफे को वापस लेने के लिए राजी किया। असम कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने इसे कांग्रेस परिवार के भीतर होने वाले मतभेदों के रूप में प्रस्तुत किया और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेतृत्व ने उनसे लंबी बातचीत की और इस मुद्दे को सुलझा लिया।

हिमं‍ता बिस्वा सरमा ने भी दिया था ऑफर

इसके बाद, बीजेपी ने भूपेन बोरा को पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर बोरा बीजेपी में शामिल होते हैं, तो वह उन्हें सुरक्षित सीट से चुनाव जितवाने के लिए समर्थन देंगे, हालांकि बोरा ने अभी तक बीजेपी से संपर्क नहीं किया है। यह घटनाक्रम कांग्रेस और बीजेपी के लिए एक अहम राजनीतिक मोड़ हो सकता है, खासकर असम विधानसभा चुनावों के संदर्भ में।

32 साल के पॉलिटिकल करियर के बाद कांग्रेस से इस्तीफा

इससे पहले, पूर्व स्टेट कांग्रेस कमेटी (APCC) प्रेसिडेंट और सीनियर लीडर भूपेन कुमार बोरा ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 32 साल के पॉलिटिकल करियर के बाद पार्टी छोड़ने का फैसला किया। उनके इस फैसले से असम कांग्रेस खेमे में हलचल मच गई है। मीडिया से बात करते हुए बोरा ने कहा कि उन्होंने अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट की रक्षा के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने सुबह करीब 8 बजे पार्टी के सेंट्रल लीडरशिप को अपना इस्तीफा भेजा।

Exit mobile version