पखांजूर, 15 फरवरी। Search Operation : पखांजूर क्षेत्र में BSF और DRG की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। सर्चिंग के दौरान, नक्सलियों द्वारा बिनागुंडा जंगल में डम्प की गई भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई है।
सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के हथियारों के साथ-साथ कई आईईडी (इम्प्रॉवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) भी बरामद किए हैं, जो सुरक्षा बलों के लिए गंभीर खतरे का संकेत हैं।
यह कार्रवाई छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा जंगल में हुई, जहां नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। यह अभियान BSF और DRG की संयुक्त टीम द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही का हिस्सा है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार चल रही है। सुरक्षा बलों द्वारा की गई इस कार्यवाही से नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

