Site icon AB News.Press

Road Accident : व्यारमा नदी पर बने टूटे पुल से गिरे 3 बाइक सवार…सभी युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत…यहां देखें VIDEO

Road Accident: 3 bike riders fell from a broken bridge over the Vyarmā River…all the youths died on the spot…watch the video here

Road Accident

तेन्दूखेड़ा/दमोह, 14 फरवरी। Road Accident : शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर स्थित व्यारमा नदी के टूटे हुए पुल के नीचे तीन बाइक सवार युवक गिर गए। तेज रफ्तार बाइक बारिश में बहे पुल के नीचे गिरने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब तीनों युवक छिरारी गांव, सागर जिले के निवासी थे और तारादेही थाना क्षेत्र के समनापुर ग्राम में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहे थे। मृतकों की पहचान अजय घोषी, उम्र 21 वर्ष, अमित कुर्मी, उम्र 21 वर्ष और पवन कर्मी उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।

शासन प्रशासन की लापरवाही

यह हादसा शासन और प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही का परिणाम बताया जा रहा है। टूटे हुए पुल पर कोई चेतावनी या सुरक्षात्मक उपाय नहीं थे, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी ने बताया कि तीनों युवकों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम तेन्दूखेड़ा में कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। इस हादसे को लेकर तफ्तीश की जा रही है।
Exit mobile version