Missing Youth Body : महासमुंद में युवक की लाश मिलने से मच गई सनसनी…! 14 दिनों से था लापता

Missing Youth's Body
महासमुंद, 13 फरवरी। Missing Youth Body : महासमुंद जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम जमनीडीह जंगल में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान उद्रेश वर्मा, ग्राम सर्वा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले 14 दिनों से लापता था और वह ग्राम जमनीडीह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था, जिसके बाद से उसकी कोई सूचना नहीं मिल रही थी।
