Bhumkal Smriti Divas : हिडमा के विवादित गाने मामले में सर्व आदिवासी समाज का यू-टर्न…! संभागीय अध्यक्ष का आया बयान सुनें…VIDEO

Bhumkal Smriti Divas
जगदलपुर, 13 फरवरी। Bhumkal Smriti Divas : भूमकाल स्मृति दिवस की रैली के दौरान बजाए गए विवादित गाने को लेकर उत्पन्न हुए सियासी और सामाजिक सवालों के बीच सर्व आदिवासी समाज ने अब अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। समाज ने स्पष्ट किया है कि रैली के दौरान किसी भी माओवादी नेता को महिमामंडित करने की न तो कोई मंशा थी और न ही यह कोई पूर्व नियोजित प्रयास था।
सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने इस मामले पर एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कार्यक्रम और रैली के दौरान आदिवासी समाज से जुड़े पारंपरिक गीत इंटरनेट के माध्यम से चलाए जा रहे थे। इस क्रम में एक विवादित गाना अनजाने में बज गया, जिसे लेकर अब गलत अर्थ निकाले जा रहे हैं। उन्होंने इसे एक तकनीकी और मानवीय चूक बताया और कहा कि यह किसी विचारधारा का समर्थन नहीं था।
